400 से अधिक सीटें जीत रहा एनडीए गठबंधन: राजनाथ सिंह

भाजपा नेता और भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजाजीपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन इस बार 400 से अधिक सीटें जीतने जा रहा है। देश 2024 और 2029 में भी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि अब तक जितने प्रधानमंत्री हुए हैं सबने कुछ न कुछ काम किया है लेकिन मोदी के शासनकाल में जो तेजी देखने को मिली है वह तेजी भारत के इतिहास में देखने को नहीं मिली। मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत का निर्माण हो रहा है। जो भारत 2004 से लेकर 2014 तक धन दौलत के मामले में दुनिया के देशों में 11वें स्थान पर था, आज वह भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं भारत सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत आज विश्व की महाशक्ति बन रहा है लेकिन पाक दुनिया के सामने भीख मांग रहा है। 21वीं सदी भारत की है। यह धारणा दुनिया में बन चुकी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता। कांग्रेस के समय विदेशों से हथियार मंगाये जाते थे। आज दुनिया के देशों को हम हथियार व मिसाइल भेज रहे हैं। विपक्ष के नेता कहते हैं मोदी संविधान बदल देंगे। आरक्षण छीन लेंगे। हम लोगों ने कभी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम नहीं किया। देश पर आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया।

योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब तक किसी राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी तब तक उस राज्य का विकास नहीं हो सकता। सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में विकास की केवल बातें होती थी लेकिन आज योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...