डायमंड लीग फाइनल में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा, अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में लेंगे भाग

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का एक बार जलवा देखने को मिलेगा। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा 13 और 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में डायमंड लीग सीजन के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

उन्होंने स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रहने के बाद सीजन के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने लुसाने और दोहा में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ही मुकाबलों में दूसरे स्थान पर रहे। लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दोहा में, यह 88.36 मीटर था।

भाला फेंक ये खिलाड़ी होंगे शामिल
नीरज चोपड़ा (भारत), जेनकी रॉड्रिक डीन (जापान), आर्टट फेल्नर (यूक्रेन), टिमोथी हरमन (बेल्जियम), एंड्रियन मार्डेरे (मोल्दोवन), एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा), जैकब वडलेज (चेक रिपब्लिक), जूलियन वेबर (जर्मनी)।

वहीं एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में भाग लेंगे। हाल ही में वे पोलैंड में सिलेसिया डायमंड लीग 2024 में 14वें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज की सूची
डैनियल आर्से (स्पेन), एबडेराफिया बौसेल (मोरक्को), सौफि़यान बक्काली (मोरक्को), सैमुअल फ़िरेवु (इथियोपिया), मोहम्मद अमीन झिनौई (ट्यूनीशिया), अब्राहम किबिवोट (सेंट किट्स और नेविस), विलबरफ़ोर्स केमियाट कोन्स (सेंट किट्स और नेविस), अविनाश मुकुंद सेबल (भारत), अमोस सेरेम (सेंट किट्स और नेविस),अब्राहम सिमे (इथियोपिया), मोहम्मद टिंडौफ़्ट (मोरक्को), गेटनेट वेले (इथियोपिया)।

RELATED ARTICLES

5 hours ago

Para Shooting World Championship 2026: भक्ति शर्मा ने में जीता ब्रॉन्ज और सिल्वर, पिता बोले- नतीजे मिलने पर कठिनाइयां भूल जाते हैं

साउथ कोरिया के चांगवोन में हुई पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटी भक्ति शर्मा ने ...

14/09/26 | 11:16 am

महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह

भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाब...

14/09/26 | 10:22 am

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विमेंस एशिया कप 2026 जीतने व...