शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपए

सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर (Net Direct Tax) संग्रह चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक 13 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि से प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है। सीबीडीटी के शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

कॉरपोरेट कर संग्रह 19.48 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.56 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि गैर-कॉरपोरेट कर (व्यक्तिगत और हिंदू अविभाजित परिवार) का संग्रह छह प्रतिशत बढ़कर 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। एक अप्रैल से 17 सितंबर के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 53 प्रतिशत बढ़कर 40,214 करोड़ रुपए हो गया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर तक कर ‘रिफंड’ 29.19 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।
वहीं, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 प्रतिशत बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

आंकड़ों के अनुसार 17 सितंबर तक अग्रिम कर संग्रह 16.18 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.22 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसमें अग्रिम कॉरपोरेट कर भुगतान 18 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक और गैर-कॉरपोरेट अग्रिम कर भुगतान 9.24 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपए रहा। (भाषा)

 

 

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...