Print

नई आईओसी प्रमुख क्रिस्टी कोवेंट्री चीन की यात्रा को लेकर उत्साहित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में अपने मुख्यालय में एक अध्यक्षीय पदभार समारोह का आयोजन किया। जिम्बाब्वे की दिग्गज तैराक क्रिस्टी कोवेंट्री ने आईओसी के पिछले अध्यक्ष थॉमस बाख से आईओसी के नेतृत्व की प्रतीक “सुनहरी कुंजी” ली और आईओसी की 10वीं अध्यक्ष बनी।

आईओसी की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला साक्षात्कार है

क्रिस्टी कोवेंट्री ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को विशेष साक्षात्कार दिया। आईओसी की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मीडिया साक्षात्कार है। इस मौके पर क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि उन्हें ओलंपिक खेलों के मूल्य व जीवंतता को बनाए रखना होगा। उनकी जिम्मेदारी ओलंपिक खेलों की रक्षा और उसे मजबूत करना है। वे आने वाले महीनों में सभी हितधारकों के साथ गहन आदान-प्रदान करने, भविष्य के लिए खाका तैयार करने और इसे वास्तविक बनाने के लिए काम करेंगी।

सीएमजी हमेशा आईओसी का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है

उन्होंने कहा कि सीएमजी हमेशा आईओसी का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। दोनों पक्षों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत व घनिष्ठ होती जा रही है। जब उन्हें पता चला कि चीन में 10 करोड़ लोगों ने आईओसी अध्यक्ष पद हस्तांतरण समारोह का सीधा प्रसारण देखा, तो उन्होंने कहा कि यह वास्तव में ओलंपिक खेलों के प्रति चीन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओलंपिक खेलों के लिए इस बात का बहुत महत्व है। आईओसी ने चीन के प्रति भी यही प्रतिबद्धता जताई है।

क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि आईओसी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वे सबसे पहले आईओसी के सभी सदस्यों से चर्चा करेंगी

क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि आईओसी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वे सबसे पहले आईओसी के सभी सदस्यों से चर्चा करेंगी। वे तुरंत काम करना शुरू कर देंगी, संवाद शुरू करेंगी और ओलंपिक खेलों की शक्ति की गवाह बनेंगी। वे अगले कुछ महीनों में चीन की पुनः यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। (इनपुट-आईएएनएस)