न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मुंबई में स्वदेश निर्मित युद्धपोत INS सूरत का किया दौरा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ​गुरुवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश निर्मित विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस सूरत का दौरा किया।​ उनके साथ रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गेरिन गोल्डिंग ​भी थे। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत ​करके उन्हें भारतीय नौसेना की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 19 से 24 मार्च तक ​भारत के दौरे पर आए हैं। इसी समय रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के जहाज ‘एचएमएनजेडएस ते काहा’ ने भी मुंबई के पश्चिमी तट पर लंगर डाले हैं। न्यूजीलैंड नौसेना के संयुक्त कार्य बल (सीटीएफ) 150 के कमांडर कमोडोर रॉजर वार्ड और रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गेरिन गोल्डिंग भी पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे हैं। ये यात्राएं न्यूजीलैंड नौसेना और भारतीय नौसेना के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुंबई दौरे पर पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और नौसेना अधिकारियों को युद्धपोत आईएनएस सूरत की जटिल डिजाइन, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और जबरदस्त क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वदेश निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यह पोत इसी साल 15 जनवरी को नौसेना में शामिल किया गया था। इसे भारतीय नौसेना ने डिजाइन और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने तैयार किया है। यह युद्धपोत आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है, क्योंकि इसमें 75 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल की गई है।

न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख​ने पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय सिंह ​से मुलाकात कर के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नौसैनिक गतिविधियों पर चर्चा की। एडमिरल ने मुंबई स्थित गौरव स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित ​करके राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी।न्यूजीलैंड​ का जहाज मुंबई यात्रा के दौरान आपसी सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई गतिविधियों ​में हिस्सा लेगा। अपने प्रस्थान के समय यह जहाज भारतीय नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में ​भी भाग लेगा।

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...