प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

05/01/25 | 3:54 pm

printer

कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरा, कोकरनाग में न्‍यूनतम पारा माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर में तापमान माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उत्तर कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा में रात का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रात का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में अब तक का सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर वर्तमान में चिल्लई-कलां की चपेट में है। चिल्लई-कलां के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी गिर जाता है। चिल्लई-कलां 30 जनवरी को समाप्त होगा।

आगंतुकों: 32124308
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025