04/08/24 | 5:01 pm | 9 children death in MP

Print

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से नौ बच्चों की दर्दनाक मौत, राष्ट्रपति ने दुख जताया

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते आज रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सागर जिले में दीवार गिरने से नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सागर, मध्य प्रदेश में एक हृदय विदारक दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु के समाचार से मन दुखी है। वे प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दर्दनाक हादसे में कई मासूम बच्चों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले में दीवार गिरने के कारण मलबे में दबे नौ बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई, शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बचाव अभियान शुरू किया। आर्य ने कहा, “घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है। दो अन्य को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

18 mins ago | BRICS Global South

टैरिफ चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों में एकजुटता, व्यापार और निवेश को मिलेगी नई गति: इंडस्ट्री लीडर्स

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को वैश्विक व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और बहुध्रुवी...

1 hour ago | BRICS Summit 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात...