निर्मला सीतारमण आज आईआईएसईआर के 11वें दीक्षांत समारोह को करेंगी संबोधित

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज (मंगलवार) भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भोपाल के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। निर्मला सीतारमण ने आज एक्‍स पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की है।

वित्त मंत्री कहा है कि वे आईआईएसईआर भोपाल के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी तथा दीक्षांत भाषण देंगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

आईआईएसईआर स्वायत्त संस्थानों का एक समूह है। इस संस्‍थान को केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से प्राकृतिक विज्ञान में शिक्षण और अनुसंधान के अलावा स्नातक स्तर पर अनुसंधान के साथ एकीकृत बुनियादी विज्ञान में कॉलेजिएट शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

49 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...