27/07/24 | 9:46 am | NITI Ayog Meeting | PM Modi

Print

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज

पीएम मोदी आज शनिवार (27 जुलाई) को नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की जाएगा। बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बैठक की थीम ‘विकसित भारत@2047’ है।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक में होंगे शामिल

पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। इस बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

जीडीपी पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर चुकी है। 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने की आकांक्षा है। 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। आज होने वाली बैठक का उद्देश्य इस विजन के लिए रोडमैप तैयार करना है।

RELATED ARTICLES

17 mins ago | Armed Forces Flag Day

सरकार देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) पर कहा कि सरकार देश को रक्षा क्षेत्...

36 mins ago | Bihar Chief Minister Nitish Kumar

सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे, नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित नजर आ रहे ह...