आरक्षण खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता : राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बुधवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि विपक्षी दल जनता के बीच सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। आरक्षण खत्म करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। वर्ष 1951 से आज तक 100 से अधिक बार संविधान में संशोधन किया गया, लेकिन उसमें 90 बार संविधान में संशोधन कांग्रेस ने किया।

रक्षामंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से निराधार बातें भाजपा के बारे में कही जा रही हैं, यह ठीक नहीं है। भाजपा धर्म व जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी कामयाबी हासिल करने के लिए राजनीति नहीं की, देश बनाने के लिए राजनीति की है। नेता चुनाव के समय जनता से तरह-तरह के वादे करते हैं। चुनाव बाद वादों को भूल जाते हैं। जब भी मैंने चुनाव लड़ा जनता से कोई वादा नहीं किया। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट आ गया है। हर जागरूक नेता को इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, हम जो कहेंगे वह करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए आगे भी चिंता करता रहूंगा। इससे पूर्व, राजनाथ सिंह ने मोहनलालगंज सीट के उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, विधायक योगेश शुक्ला और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...