प्रतिक्रिया | Sunday, April 20, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की नॉमिनेशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से

राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे।

झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्कूटनी की जायेगी। 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं।

आगंतुकों: 23882295
आखरी अपडेट: 20th Apr 2025