लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए अधिसूचना आज, 7 मई को 12 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 94 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना आज (शुक्रवार) जारी होगी। इस चरण में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

19 अप्रैल तक नामांकन पत्र कर सकते हैं दाखिल

इस चरण के चुनाव के लिए सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज 12 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 19 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

इन सीटों पर कराया जाना है चुनाव

तीसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव कराया जाना है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है। मध्य प्रदेश में बैतूल संसदीय क्षेत्र के स्थापित चुनाव के लिए 7 मई 2024 का मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...