Print

अब भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी में नहीं : पीएम मोदी

भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लातूर में कहा कि भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस के राज में अखबारों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद की खबरें रहा करती थीं, जबकि अब अखबारों में भ्रष्टाचारियों के पकड़े जाने की खबरें रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत में घर में घुसकर मारने की ताकत है, इसलिए भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी में नहीं है।

पीएम मोदी लातूर में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के दिनों को याद करें। कई जगहों पर लिखा होता था कि अपरिचित वस्तुओं को न छूएं, क्योंकि हर जगह बम धमाके हो रहे थे। लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की सीमा पर आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि आज भारत घर में घुसकर मारता है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दिनों में अखबारों में हर दिन नए भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। आज देश में कितने भ्रष्टाचारी पकड़े गए इसकी खबर मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस देश को लूटा है, उन्हें इसे देश को वापस लौटाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को टुकड़ों में देखने वाले लोग देश को लूटना चाह रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लूटने की बड़ी योजना बनाई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के परिवारों ने अपने बच्चों के लिए देश में बहुत कुछ लूटा है।

(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...