अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह

भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। अब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। कांग्रेस की सरकार में आये दिन किसी न किसी राज्य में आतंकी वारदातें होती थीं। जिस शक्ति से भारत सरकार ने आतंकवाद का सफाया किया है उसकी सराहना आज दुनियाभर में हो रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद भाजपा ने अपना हर वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्पों को पूरा किया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाने के साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कराया। इसके साथ ही तीन तलाक कानून को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं एवं परिवारों को न्याय दिलाया।

रक्षामंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कहा कि हमें जिताओ हम गरीबी मिटा देंगे, लेकिन हिन्दुस्तान की गरीबी बढ़ती चली गयी। उन्होंने बताया कि मोदी की सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी सनातन संस्कृति को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। भाजपा ऐसी पार्टी है वह जो कहती है वह करती है। हम लोगों ने कहा था जिस दिन संसद में हमें बहुमत मिलेगा अयोध्या में राम मंदिर बनायेंगे। आज रामलला अपनी कुटिया से निकलकर भव्य महल में विराजमान हो गए हैं। भारत में रामराज्य का आगाज हो चुका है।

रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम कर रही है। अरब के पांच मुस्लिम देशों ने नरेन्द्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हुई है। जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं, प्रदेश का मान-सम्मान व गौरव बढ़ा है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...