Your browser does not support Javascript
NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत, जानें क्या है योजना, कैसे खोल सकते हैं अपने बच्चे का अकाउंट | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Thursday, October 15, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत, जानें क्या है योजना, कैसे खोल सकते हैं अपने बच्चे का अकाउंट

19/09/24 | 11:12 am | central government pension schemes | government pension scheme | NPS Vatsalya | NPS Vatsalya Login | NPS Vatsalya Scheme In Hindi | NPS Vatsalya Scheme PDF | pension for children | what is NPS Vatsalya | एनपीएस वात्सल्य क्या है | एनपीएस वात्सल्य खाता | बच्चों के लिए पेंशन

Print

NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत, जानें क्या है योजना, कैसे खोल सकते हैं अपने बच्चे का अकाउंट

NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत, जानें क्या है योजना, कैसे खोल सकते हैं अपने बच्चे का अकाउंट

देश में अब नाबालिग बच्‍चों का भी पेंशन अकाउंट खुलेगा। इसके लिए ‘एनपीएस वात्सल्य’ योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में माता-पिता को पेंशन अकाउंट में निवेश कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने की सुविधा दी गई है। बच्चे के माता-पिता ऑनलाइन या निकटतम बैंक या डाकघर जाकर एनपीएस वात्सल्य योजना का हिस्सा बन सकते हैं। इस योजना के तहत वात्सल्य खाता खोलने के लिए न्यूनतम योगदान एक हजार रुपये है। इसके बाद अंशधारकों को सालाना 1,000 रुपये का योगदान करना होगा।

राज्य सरकारों के पास भी एकीकृत पेंशन योजना को अपनाने का विकल्प

योजना के शुभारंभ के दौरान केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दी है, जो एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा कि इसमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के साथ-साथ नई पेंशन योजना (एनपीएस) के बेहतरीन तत्व हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह योजना सेवानिवृत्ति के बाद एक सुनिश्चित पेंशन प्रदान करती है।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि यूपीएस के तहत सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 फीसदी गारंटीकृत पेंशन मिलेगी। इसके अतिरिक्त यूपीएस योजना में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर मुद्रास्फीति सूचकांक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के पास भी एकीकृत पेंशन योजना को अपनाने का विकल्प है।

 माता-पिता से किया अनोखा अनुरोध

उन्होंने कहा कि एनपीएस भविष्य की पीढ़ियों पर भारी पेंशन बिलों का बोझ न डालकर सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ करदाताओं के हितों को संतुलित करता है। वित्‍त मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी माता-पिता से अनुरोध किया कि आप जब भी अपने बच्चे के साथ किसी एक के बर्थडे पार्टी में जाएं, आप जरूर टॉफियां, केक या कुछ तोहफा उस बच्चे के लिए लेकर जाइए। लेकिन आप उस बच्चे के भविष्य के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो आप ‘एनपीएस वात्सल्य’ के नाम पर उसके माता-पिता के हाथ में कुछ पैसा देकर आएं।

 नाबालिगों का पेंशन अकाउंट

इस नई पहल का उद्देश्य नाबालिगों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के जरिए ऐसे उम्र के लोगों को पेंशन बेनिफिट के साथ जोड़ा जा सकेगा, जो अब तक इससे वंचित थे। उन्‍होंने कहा कि देश में अब नाबालिगों का पेंशन अकाउंट खोला जा सकेगा जिससे, लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके और वित्तीय तौर पर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

माता-पिता बच्चों की ओर से कर सकते है निवेश 

एनपीएस वात्सल्य योजना को बच्चों के बड़े होने पर उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत माता-पिता बच्चों की ओर से निवेश कर सकते हैं। बच्चे के बालिग होने पर ये अकाउंट नियमित एनपीएस में तब्दील हो जाएगा। इस योजना के तहत बच्चों को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) एक 12 अंकों का अद्वितीय नंबर दिया जाएगा, जो नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत रजिस्टर्ड हर व्यक्ति को दिया जाता है। ये एक पहचान के रूप में काम करता है और जीवनभर के लिए सक्रिय रहता है।

RELATED ARTICLES

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

17 mins ago | Food and Public Distribution

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

केंद्र सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया है और स्टॉक रखन...

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर सुनील तटकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, केंद्र से मांगी मदद

41 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर सुनील तटकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, केंद्र से मांगी मदद

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महारा...

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

1 hour ago

UN में भारत का सख्त बयान, ओएचसीएचआर के दोहरे मानदंड पर उठाए सवाल

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

12 hours ago

मां स्कंदमाता का दिव्य स्वरूप देता है ममता, शक्ति और साहस का संदेश

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

4 hours ago

मां स्कंदमाता : ममता, करुणा, शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य स्वरूप

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

13 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्...

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

12 hours ago

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरूरी: राजनाथ सिंह

13 hours ago

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास और इस्तेमाल में तेजी लाना जरू...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava Play video: Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava

2 hours ago

Poora Sach: ‘वोट चोरी’ के इतिहास से क्यों डरती है Congress? Rahul Gandhi | Prakhar Shrivastava

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

14/10/26 | 1:05 pm

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

14/10/26 | 1:01 pm

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

14/10/26 | 12:57 pm

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 15th Oct 2026
ऊपर वापस