पोषण की कमी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आईसीएमआर ने जारी की खान-पान को लेकर सलाह

पोषक तत्वों की कमी और मोटापा, मधुमेह, ह्रदयघात जैसे गैर-संचारी रोगों को रोकने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को स्वस्थ आहार के सेवन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। बुधवार को एक कार्यक्रम में आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ राजीव बहल ने पोषण अनुसंधान संस्थान के सहयोग से तैयार आहार संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसको देश के सभी आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।

पोषक आहार दिशा-निर्देश में ऐसी वैज्ञानिक जानकारी दी गई है जिसमें पोषक तत्वों की आवश्यकताओं के साथ आहार से संबंधित गैर-संचारी रोगों (मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह) को रोकने के लिए अपने भोजन और जीवन शैली में शामिल करने की सलाह दी गई है। इसके साथ इसमें शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। यह आहार को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश आईसीएमआर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

आईसीएमआर-एनआईएन की निदेशक डॉ हेमलता आर. के नेतृत्व में तैयार डीजीआई की सार्वजनिक डोमेन में लाने से पहले कठोर शैक्षणिक और वैज्ञानिक समीक्षा की गई है।

इस मौके पर आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारतीयों की आहार संबंधी आदतों में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं, जिससे गैर-संचारी रोगों की व्यापकता में वृद्धि हुई है, जबकि अल्पपोषण की कुछ समस्याएं अब भी बनी हुई है। इन दिशानिर्देशों को भारत में बदलते खाद्य परिदृश्य के लिए बहुत प्रासंगिक बना दिया गया है, जिसमें खाद्य सुरक्षा से निपटने के लिए न्यूनतम प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ चुनने, खाद्य लेबल के महत्व और शारीरिक गतिविधि पर व्यावहारिक संदेश शामिल हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

47 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...