लगातार दूसरे हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 644.151 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेश मुद्रा भंडार 10 मई को समाप्त समाप्त में 2.561 अरब डॉलर बढ़कर 644.151 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 10 मई को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 565.65 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.07 अरब डॉलर बढ़कर 55.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर बढ़कर 18.06 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर घटकर 4.495 अरब डॉलर रह गई है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

22 mins ago | India growth

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, कहा- देशवासियों के गुणों से बढ़ रहा भारत का सामर्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि वैश्विक मंच ...

38 mins ago | CMPDIL MECL MoU

सीएमपीडीआईएल और एमईसीएल के बीच खनिज अन्वेषण को लेकर एमओयू

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 14 मई 2026 को रांची में केंद्रीय खान योजना एव...