प्रतिक्रिया | Sunday, September 08, 2024

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में केंद्र के सदस्य सचिव डॉ.सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि भारत का यह ज्ञान विश्वव्यापी हो चुका है, तो हम भला इससे कैसे वंचित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपने जीवन में उतारना होगा और निरन्तर अभ्यास करना होगा। योगाभ्यास सत्र से पूर्व आईजीएनसीए में एक महीने (21 मई से 20 जून) योग कक्षाओं का आयोजन भी किया गया।

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज (शुक्रवार) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि भारत का यह ज्ञान विश्वव्यापी हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें योग को अपने जीवन में उतारना होगा और निरन्तर अभ्यास करना होगा।

इस अवसर पर डॉ.जोशी ने योग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को याद किया। उन्होंने गत वर्ष संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आयोजन और इस बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योगाभ्यास आयोजन को निरंतर यात्रा के तौर पर निरूपित किया।

बता दें कि योग दिवस पर योगाभ्यास सत्र से पूर्व आईजीएनसीए में 21 मई से 20 जून तक, एक माह योग कक्षाओं का आयोजन भी किया गया। योगाभ्यास सत्र का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह ने कराया। इस दौरान योगाभ्यासी एक विशेष परिधान में नजर आए।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 7719553
आखरी अपडेट: 7th Sep 2024