संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन कर नागरिक कर्तव्यों के पालन की अपील की

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण और दूरदर्शिता विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करती है। भारतीय संविधान मानव सम्मान, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च स्थान देता है। नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- ‘संविधान राष्ट्र को देता है मार्गदर्शन’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट में कहा कि संविधान राष्ट्र को मार्गदर्शन देता है और नागरिक कर्तव्य मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने संविधान दिवस पर सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधानिक मूल्यों को आचरण में लाने का संकल्प दोहराना समय की आवश्यकता है।

पीएम ने कहा- ‘संविधान दिवस पर देशवासियों को लिखा पत्र’ 

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने संविधान दिवस पर देशवासियों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने संविधान की महानता मूल कर्तव्यों की भूमिका प्रथम बार मतदाता बनने की खुशी और नागरिक दायित्वों के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं। ये मूल्य नागरिक जीवन को सशक्त बनाते हैं और विकसित भारत के अभियान को गति देते हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...