प्रतिक्रिया | Monday, April 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

14/08/24 | 10:46 am

printer

एक पेड़ मां के नाम: छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ महाअभियान की शुरुआत, सीएम ने कहा-प्रकृति को सहेजने को आएं आगे

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू किए गए देशव्यापी कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अब जन आंदोलन बन रहा है। देश के हर राज्य में पेड़ लगाने की मुहिम चल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य के सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरुआत की।

 

पीएम मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में इस पहल की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर आम नगारिकों से प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

मुख्यमंत्री निवास परिसर में अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने 94.3 माय एफ एम को बधाई देते हुए कहा कि वह इस अभिनव पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ महतारी को हरियर बनाने के लिए माय एफ एम की पहल के साथ राज्य के आमजनों को अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी इस अभियान से जुड़े और एक पेड़ जरूर लगाएं। हमारी मातृशक्ति देवियों की पुण्य भूमि दंतेवाड़ा, रतनपुर, डोंगरगढ़, चंद्रपुर तथा कुदरगढ़ में भी हम मातृशक्ति की वंदना करते हुए पेड़ लगाएंगे। आप सभी प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें। आप सभी का यह प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्कूली बच्चों को विभिन्न किस्मों के पौधों के बीज भी वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।

आगंतुकों: 23955356
आखरी अपडेट: 20th Apr 2025