04/06/24 | 10:46 pm | Genral eclection 2024 | PM Modi

Print

लोकसभा चुनावों में हमारी जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है : पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत के लिए देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ देशवासियों की जीत है।

मोदी ने कहा कि इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। उन्होंने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में कांग्रेस का सफाया हो गया है। भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। केरल में भी भाजपा ने एक सीट जीती है, केरल में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कुशलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का जताया आभार

विपक्षी इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने जीती है। प्रधानमंत्री ने कुशलता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं इतने बड़े पैमाने पर चुनाव प्रक्रिया आयोजित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग को भी धन्यवाद देता हूं। भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रणाली की विश्वसनीयता पर हर भारतीय को गर्व है।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखा दिया है। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी दिवंगत मां का स्मरण करते हुए कहा कि मां के बिना यह उनका पहला चुनाव था।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...