पाकिस्तान ने अखनूर सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, BSF जवान घायल

पाकिस्तान के सैनिकों ने बुधवार को जम्मू जिले के उपजिला अखनूर सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। बीएसएफ के जवानों ने भी इसका का कड़ा जवाब दिया। बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तड़के अखनूर इलाके में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि सैनिक हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

दरअसल संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है, केन्द्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरण में होगा। जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। (H.S)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...