पाकिस्तानी ड्रोन ने फिरोजपुर में किया हमला, तीन लोग घायल; कई राज्यों में एहतियातन ब्लैकआउट

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार रात को एक पाकिस्तानी ड्रोन ने पंजाब के फिरोजपुर जिले के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। इस हमले में तीन नागरिक गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि तीन लोगों को चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने अधिकांश पाकिस्तानी ड्रोन को समय रहते नष्ट कर दिया। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने फिरोजपुर के ऊपर उड़ते कई ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान टल गया।

हालांकि, एक ड्रोन रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब एक दिन पहले पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के आसपास रिहायशी इलाकों और सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था।

शुक्रवार को जम्मू, सांबा और पठानकोट सेक्टरों में भी कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। सांबा सेक्टर में ड्रोन को रोकने के दौरान आसमान में लाल लकीरें दिखीं और जोरदार धमाके सुने गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बढ़ते खतरे को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इन इलाकों में अखनूर, उधमपुर, अंबाला, पंचकूला, फिरोजपुर और जैसलमेर शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने, अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं और हर खतरे का तुरंत जवाब दिया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

08/10/26 | 9:47 am | IAF History and Achievements

आकाश के प्रहरी : भारतीय वायु सेना की शौर्य, सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता की गौरव गाथा

आकाश की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए आकाश की निगरानी और नियंत्...

01/10/26 | 2:58 pm | AI and Quantum Technology

ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की अहम भूमिका, चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर फोकस : जितिन प्रसाद

नई दिल्ली में नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस चल रही है। यह नौसेना का सर्वोच्च स्तर का प्लेटफार्...

22/09/26 | 5:23 pm | Indian Air Force

Tarang Shakti 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी F-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी...