पंचायती राज मंत्रालय-यूनिसेफ ने सामाजिक परिवर्तन की प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एलओआई पर किए हस्ताक्षर

पंचायती राज मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) भारत ने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रणालियों को मजबूत बनाने और समुदायों को शामिल करने पर सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी। सरकार का यह प्रयास ग्रामीण नागरिकों को सूचित निर्णय लेने, सेवा वितरण में सुधार करने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने में सक्षम बनाएगा, जिससे ग्रामीण भारत को जोड़ने और अधिक समावेशी बनाने में योगदान मिलेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया, पंचायती राज मंत्रालय और यूनिसेफ ने सामाजिक परिवर्तन की प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा ग्रामीण समुदायों और मंत्रालय के बीच प्रभावी संचार के लिए एक दृढ़ व्‍यवस्‍था को स्थापित करते हुए उसे संस्थागत बनाना है।

यह सहयोग नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के साथ बेहतर संचार को सक्षम बनाते हुए ग्रामीण नागरिकों को सेवाओं के वितरण में सुधार करके स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर प्रगति को गति देने में सहायता प्रदान करेगा।

पंचायती राज मंत्रालय संचार और फीडबैक व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाते हुए प्रौद्योगिकी का और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि महत्वपूर्ण सरकारी नीतियां ग्रामीण क्षेत्रों तक शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...