टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले 7वें और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। यह विशेष उपलब्धि हासिल कर कमिंस टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं, वहीं टी-20 विश्व कप 2024 में यह पहली हैट्रिक है।

पैट कमिंस के पहले दो विकेट 18वें ओवर के पांचवें और छठे गेंद पर आए- दोनों ही विकेट हार्ड लेंथ गेंदों पर मिले। महमुदुल्लाह ने पहले कमिंस को पुल करने की कोशिश की और गेंद को वापस स्टंप पर खेल दिया, इससे पहले महेदी हसन ने कमिंस की गेंद को सीधे डीप थर्ड पर तैनात फील्डर के हाथ में मार दिया।

फिर उन्होंने अंतिम ओवर की शुरुआत में धीमी गेंद पर खतरनाक तौहीद ह्रदय को आउट किया। ह्रदय ने उन्हें कंधे के ऊपर से स्कूप करने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें चकमा दे दिया और बल्लेबाज ने शॉर्ट फाइन लेग पर आसान सा कैच फील्डर को दे दिया।

इनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने की थी हैट्रिक

बताना चाहेंगे इससे पहले केवल ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए हैट्रिक ली थी – वह भी बांग्लादेश के ही खिलाफ। ब्रेट ली ने 2007 में शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा और आलोक कपाली को आउट कर हैट्रिक पूरी की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का दिया था मौका

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 41 और तौहीद हृदोय ने 40 रन बनाए। इन दोनों के अलावा लिटन दास ने 16 और तस्कीन अहमद ने 13 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 3 बल्लेबाजों को आउट कर ली हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह और महेदी हसन को आउट कर हैट्रिक ली। कमिंस के अलावा एडम जाम्पा ने 2, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया।

इन गेंदबाजों के नाम दर्ज है आईसीसी टी-20 विश्व कप में हैट्रिक

वर्ष       खिलाड़ी     देश       विरोधी टीम 

2007    ब्रेट ली    ऑस्ट्रेलिया    बांग्लादेश 

2021  कर्टिस कैंफर  आयरलैंड     नीदरलैंड

2021  वानिंदु हसरंगा श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका

2021  कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड

2022  कार्तिक मयप्पन यूएई श्रीलंका

2022  जोश लिटिल आयरलैंड न्यूजीलैंड

2024  पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश 

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BWF World Championships 2026

वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा की शानदार शुरुआत, म्यांमार की शटलर को सीधे गेम में हराया

भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हतार थुजार को सीधे गेम में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ...

2 hours ago | 372 Run Target

ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद 193 रन पर सिमटा भारत, श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे...