प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित भाजपा के कई नेताओं ने सोमवार को नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नागालैंड के लोगों को उनके स्टेटहुड डे के अवसर पर बधाई। सेवा, साहस और करुणा से जुड़ी शानदार नागा संस्कृति अत्यंत प्रशंसनीय है। नागालैंड के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में राज्य और अधिक खुशहाली और प्रगति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।”
नागालैंड की जीवंत आदिवासी संस्कृति, समृद्ध परंपराएं और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता इसे सचमुच विशेष बनाती है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “नागालैंड के राज्य दिवस पर इस खूबसूरत राज्य के मेरे सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। नागालैंड की जीवंत आदिवासी संस्कृति, समृद्ध परंपराएं और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता इसे सचमुच विशेष बनाती है। राज्य निरंतर प्रगति करे और इसके लोगों को शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद मिले।”
हम उन पायनियरों और दूरदर्शियों को सादर श्रद्धांजलि देते हैं, जिनके समर्पण ने उस नागालैंड की नींव रखी जिसे हम आज संजोते हैं
नागालैंड से भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इस विशेष अवसर पर हम उन पायनियरों और दूरदर्शियों को सादर श्रद्धांजलि देते हैं, जिनके समर्पण ने उस नागालैंड की नींव रखी जिसे हम आज संजोते हैं। हमारी यह भूमि प्राकृतिक सुंदरता, जीवंत समुदायों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण है। इस महत्वपूर्ण माइलस्टोन को मनाते हुए नागालैंड के लोग ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सामूहिक प्रगति के उन मूल्यों को दोहराएं, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दिए हैं। नागालैंड स्टेटहुड डे पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान हमारे राज्य और इसके लोगों को शांति, समृद्धि और एकता का आशीर्वाद दें।”
नागा परंपराएं दृढ़ता, सद्भाव और सेवा की प्रतीक हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में लिखा, “नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। नागालैंड की जीवंत सांस्कृतिक विरासत और इसके लोगों की उदार भावना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। नागा परंपराएं दृढ़ता, सद्भाव और सेवा की प्रतीक हैं और हम सभी को प्रेरित करती हैं। आने वाले वर्षों में नागालैंड के लिए निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली की कामना करती हूं।” (इनपुट : आईएएनएस)


