25/01/25 | 1:40 pm | Himachal Pradesh | PM Modi

Print

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेशवासियों को उनके राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए लिखा, “मैं कामना करता हूं कि यह पवित्र भूमि जो अपनी सुंदरता और विरासत को संजोए हुए है तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़े।”

हिमाचल प्रदेश हर साल 25 जनवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य घोषित किया गया था। इससे पहले यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश था। 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के राजभवन में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम के स्थापना दिवस भी मनाए गए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल के तहत राज्य स्थापना दिवस मनाने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने इसे “मिनी कुंभ” की तरह बताया, जो विभिन्न राज्यों के लोगों को एक साथ लाकर उनकी संस्कृति और विरासत साझा करने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने कहा “ये समारोह न केवल लोगों को जोड़ते हैं बल्कि उन्हें एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का मौका भी देते हैं।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...