प्रतिक्रिया | Monday, March 10, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

इसरो के 100वें मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने आज बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट के जरिए अपना 100वां मिशन एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “इसरो को उनके ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर बधाई! यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता का परिणाम है। प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर काम करने से भारत की अंतरिक्ष यात्रा नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट ने आज सुबह 6:23 बजे उड़ान भरी और एनवीएस-02 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा। इस लॉन्च से इसरो की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमता को और मजबूती मिली है। इसरो ने एक पोस्ट में बताया कि जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी और एनवीएस-02 को उसकी निर्धारित कक्षा में भेजा।

इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा, “हमने आज एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस साल कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है जिनमें चंद्रयान 3 और 4 शामिल हैं। हम इन प्रोजेक्ट्स को गति देंगे और जो प्रोजेक्ट्स देरी से चल रहे हैं उन्हें जल्दी पूरा करेंगे।”

आगंतुकों: 19829815
आखरी अपडेट: 10th Mar 2025