प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए डी गुकेश को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए डी गुकेश को बधाई दी है। पीएम मोदी ने गुकेश को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “गुकेश की शानदार उपलब्धि! सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ विजय प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई। नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। मैं उनकी आगे की यात्रा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”
@DGukesh

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया। यह जीत 19 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुकेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उनके तेजी से बढ़ते करियर में एक महत्वपूर्ण मील का भी पत्थर है। दरअसल, टूर्नामेंट में पहले दौर में कार्लसन ने गुकेश को आसानी से हरा दिया था और सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाया था।

RELATED ARTICLES

46 mins ago

Cabinet: रेल कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस का ऐलान, 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक होंगे खर्च 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान...

50 mins ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से की मुलाकात, दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद के साथ बैठक की।...