प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि त्रिशूर में हुए इस हादसे की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। (इनपुट: पीआईबी)


