‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे बड़े सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार इंडोनेशियाई लोगों के स्नेह और आत्मीयता को दर्शाता है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान भारत के सभी लोगों का है। यह पुरस्कार इंडोनेशियाई लोगों के स्नेह और आत्मीयता को दर्शाता है। यह भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों के प्रति सम्मान भी है। इस विशेष सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति प्राबोवो, इंडोनेशिया सरकार और सभी इंडोनेशियाई लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

इससे पहले आज मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ, आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। यह सम्मान कोटि कोटि भारतवासियों का है , इंडोनेशिया की लोगों के भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है।

पीएम मोदी ने कहा, बीते वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, एक नया विश्वास और एक नई गहराई आई है। 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है। हम विकास, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।”

इस दौरान, पीएम मोदी ने विश्वास जताते हुए कहा कि आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा। इस सुनहरे अध्याय का बहुत बडा सकारात्मक प्रभाव इक्कीस-वीं सदी की दुनिया पर होगा पूरी मानवता पर होगा।

RELATED ARTICLES

12 mins ago | External Affairs Minister S Jaishankar

न्यूयॉर्क यात्रा से पहले ज्यूरिख पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज सोमवार को ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से जयशंकर न्यूयॉर्क जाएंगे,...

20/09/26 | 2:16 pm | ballistic missile

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान अलर्ट; पीएम कार्यालय ने जारी किया बयान

उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बार फिर ईस्ट सी की ओर 'संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल' दागी। दक्षिण कोरिय...