भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में अपने आधिकारिक निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर निजी रात्रिभोज का आयोजन किया। पूरे परिसर को भारत-रूस के झंडों और विशेष रोशनी से सजाया गया था। पुतिन अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जिसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने उन्हें विशेष रूप से एयरपोर्ट पर रिसीव किया और दोनों नेता एक ही कार से निवास तक पहुंचे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे आज और शुक्रवार को पुतिन के साथ होने वाली बैठकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर खुशी हुई। आज शाम और कल होने वाली बातचीत की प्रतीक्षा है। भारत-रूस की मित्रता समय-परीक्षित है और दोनों देशों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी रही है।” एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया और स्वागत समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रदर्शन को भी साथ में देखा और सराहा।

जुलाई 2024 में पुतिन ने भी मॉस्को के नोवो-ओगार्योवो स्थित अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी। शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी घोषणा के 25 साल पूरे होने का महत्वपूर्ण अवसर है। क्रेमलिन ने भी पुतिन की भारत यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दौरे में राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, संस्कृति, मानवीय सहयोग और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

आगामी शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में औपचारिक बातचीत होगी। बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी होगा और कई द्विपक्षीय विभागीय और कारोबारी समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पुतिन अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे और महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...