पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से फ्रांस के मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मार्सिले स्थित माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान में विश्व युद्धों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://x.com/narendramodi/status/1889623393894539562
दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले में माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और विश्व युद्धों में लड़ने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान यूरोप में भारतीय सैनिकों को दफनाने के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्थल है और इसमें प्रथम विश्व युद्ध से संबंधित 1,487 राष्ट्रमंडल युद्ध कब्रें हैं।
माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान में दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान में, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैंने विश्व युद्धों में लड़ने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें कई भारतीय सैनिक शामिल हैं जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अत्यंत धैर्य का परिचय दिया। सभी बहादुर सैनिकों ने कर्तव्य की पुकार का जवाब दिया और अडिग साहस के साथ लड़े। उन्होंने एक बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया की उम्मीद में अपना खून बहाया। उनमें से कई कभी वापस नहीं लौटे, लेकिन उनकी वीरता को आने वाले समय में याद किया जाएगा। उनकी बहादुरी को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा!
सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंध होंगे मजबूत
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैंने इस जीवंत शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जो भारत-फ्रांस संबंधों में एक नया अध्याय है। यह वाणिज्य दूतावास एक महत्वपूर्ण पुल के रूप में काम करेगा, जो हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। भारत के साथ मार्सिले के संबंध सर्वविदित हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, यह भारतीय सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण बेस था। इस शहर का वीर सावरकर से भी गहरा संबंध है। इस विशेष उद्घाटन पर, मैं फ्रांस सरकार को धन्यवाद देता हूं और भारतीय प्रवासियों को बधाई देता हूं।
भारतीय प्रवासी पीएम मोदी ने मिलने पहुंचे
पीएम मोदी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी भी एकत्र हुए थे। दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाते हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मंगलवार शाम को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विमान में पेरिस से मार्सिले के लिए एक साथ उड़ान भरी।