23/09/24 | 12:57 pm

Print

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में 2 स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए आज (सोमवार) भारतीय दल की प्रशंसा की है। उन्होंने पुरुष और महिला शतरंज की टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि, “45वें #FIDE शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक विजय, हमारी शतरंज टीम ने उत्कृष्ट जीत हासिल की! भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है! हमारी शानदार पुरुष और महिला शतरंज टीमों को बधाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मैं कामना करता हूं कि यह सफलता शतरंज प्रेमियों की कई पीढ़ियों को इस खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। शतरंज ओलंपियाड के एक ही संस्करण में केवल चीन और तत्कालीन सोवियत संघ ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। भारतीय पुरुषों ने इससे पहले टूर्नामेंट में 2014 और 2022 में कांस्य पदक जीते थे, जबकि महिलाओं ने चेन्नई में आयोजित 2022 के संस्करण में कांस्य पदक जीता था।

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...