प्रधानमंत्री मोदी ने चेकर्स में इंग्लैंड के युवा क्रिकेटरों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिन की आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा के दौरान इंग्लैंड के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके समकक्ष कीर स्टार्मर भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनको टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला भी भेंट किया।

पीएम मोदी ने इंग्लैंड के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा, “भारत और ब्रिटेन क्रिकेट के प्रति साझा जुनून से जुड़े हुए हैं। चेकर्स में, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और मैंने बकिंघमशायर स्ट्रीट क्रिकेट हब्स के खिलाड़ियों से बातचीत की। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि खेल हमारे देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को बढ़ावा दे रहा है।”

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और युवा क्रिकेटरों की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, “क्रिकेट का यह रिश्ता अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने चेकर्स एस्टेट में ब्रिटेन के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की। उनसे बातचीत की और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।”

भारत और इंग्लैंड लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के मजबूत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय 5 टेस्ट मैचों की ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। शुरुआती 3 मैचों में इंग्लैंड ने 2 जबकि भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है।

इसके पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर थी। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसकी धरती पर वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में हराया। यह महिला क्रिकेट में भारत के बढ़ते दबदबे का उदाहरण है।

भारत की अंडर-19टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है। इस टीम में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 1932 में खेला था। वहीं, दोनों देशों के बीच पहला वनडे 1974 में खेला गया था। दोनों देशों के बीच लगातार टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज होती रहती है। इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, तो वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी ईसीबी द्वारा आयोजित ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लेती हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...