पीएम मोदी ने वैश्विक कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात, भारत के मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन मॉडल को बताया आकर्षक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें देश में तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ट्रल एआई के को-फाउंडर और सीईओ आर्थर मेन्श से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारत के बढ़ते एआई इकोसिस्टम में मौजूद मौकों के बारे में बताया। वहीं, मेन्श ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और एआई क्षमताओं का विस्तार करने के लिए भारत के साथ सहयोग करने और भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने में मिस्ट्रल एआई की गहरी दिलचस्पी जाहिर की।”

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने एल्स्टॉम के सीईओ मार्टिन सियन से भी मुलाकात की और बातचीत मोबिलिटी और रेलवे के आधुनिकीकरण के मौकों पर केंद्रित रही। जयसवाल के अनुसार, “प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में एल्स्टॉम के बड़े निवेश और मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी का जिक्र किया, जो नौकरियां पैदा करने और भारत के रेल सेक्टर के विकास में योगदान दे रहे हैं।

सियन ने भारत में और विस्तार और निवेश के लिए एल्स्टॉम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।” प्रधानमंत्री ने सेंट-गोबेन के चेयरमैन और सीईओ बेनोइट बाजिन से मुलाकात की और बातचीत सामग्री और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में मौकों पर केंद्रित रही, जिसमें स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पीएम मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन की मजबूत मौजूदगी और निवेश का जिक्र किया, जिससे भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। चेयरमैन और सीईओ बाजिन ने भारत में और निवेश और विस्तार के लिए सेंट-गोबेन की योजनाओं के बारे में बताया।”

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने कहा कि “भारत-फ्रांस की साझेदारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है”। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “कुछ देर पहले ही पेरिस पहुंचा, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है। भारत-फ्रांस की साझेदारी हमारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...