बीजेपी के लिए प्रचार करने यूपी के अमरोहा पहुंचे पीएम मोदी, कहा- 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव

 

 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीएम मोदी शुक्रवार को पार्टी के लिए यूपी के अमरोहा में जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने खासकर युवाओं से कहा कि वह ऐसा मौका अपने हाथ से जाने न दें। युवा अवश्य वोट करें। उन्होंने अपनी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए समूचे विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

‘यूपी में हो रहे विकास कार्यों का किया जिक्र’
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमरोहा कोई साधारण जगह नहीं है। मां गंगा के तट पर स्थित यह धरती भगवान श्रीकृष्ण के चरणों की दासी रही है। यह वीरों की भूमि है। अमरोहा की ढोलक की थाप दूर-दूर तक गूंजती है। मुख्यमंत्री योगी ने जीआई टैग के माध्यम से अलग पहचान दिलाई है। आज अमरोहा की एक थाप है-कमल छाप। अमरोहा का एक ही स्वर है फिर एक बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरोहा दुनिया में डंका बजाता है। क्रिकेट की दुनिया में मोहम्मद शमी ने जो प्रदर्शन किया, उसकी दुनिया कायल है। केंद्र सरकार ने बेहतर प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शामी को अर्जुन पुरस्कार दिया है। योगी सरकार एक कदम और आगे बढ़ गई। यहां के लोगों के लिए प्रदेश की सरकार स्टेडियम बनवा रही है। इसके लिए अमरोहा वासियों को बहुत-बहुत बधाई।

भारत के भविष्य का चुनाव
उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण करेगा। आज भारत बड़े विजन और बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इंडी गठबंधन सारी शक्ति गांव और गरीब को पिछड़ा बनाए रखने में लगा रही है। यह इलाका दिल्ली और एनसीआर के बहुत करीब है लेकिन एनसीआर का फायदा अमरोहा को जो मिलना चाहिए था, वह पहले नहीं मिला। अब की यूपी सरकार में मिल रहा है।

यूपी की पहचान एक्सप्रेस-वे के प्रदेश के रूप में
पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूपी की पहचान पिछड़ेपन के लिए होती थी। आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस-वे के प्रदेश के रूप में हो रही है। आज यूपी में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। अमरोहा और गजरौला के लिए रेलवे स्टेशन रोड बनाया जा रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेनों का विस्तार हो रहा है। अभी तो हमें यूपी और देश को बहुत आगे ले जाना है। हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी, एसटी और ओबीसी समाज को सिर्फ धोखा ही देती रही हैं। जो सपना ज्योतिबा फुले का था, जो सपना अंबेडकर का था, चौधरी चरण सिंह का था, सामाजिक न्याय का था। उन सपनों को पूरा करने के लिए जब से आपने मोदी को मौका दिया है, उसे पूरा करने के लिए दिन रात काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब मोदी तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर अपनी मुस्लिम बहनों को बचाता है तो यह सामाजिक न्याय में मदद करता है। जब मोदी घर-घर जल पहुंचाता है, गैस और बिजली पहुंचाता है तो महिलाओं की जिंदगी आसान होती है। सामाजिक न्याय पक्का होता है।

‘10 साल में जो कुछ बचा, उसे पूरा किया जाएगा’
उन्होंने कहा कि हमारे यहां गरीबों की एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय की कितनी भी पीढ़ियां बिजली, पानी, रहने के लिए घर के बिना ही गुजार दीं। मोदी गरीब का बेटा है। इसलिए मोदी आपको इस मुश्किल से निकालने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। खुद को खपा रहा है। भाजपा सरकार ने 10 साल में जो चार करोड़ पक्के घर गरीबों के लिए बनवाएं हैं, उसके बहुत बड़े लाभार्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समाज है। अब तो भाजपा अपने संकल्प पत्र में तीन करोड़ घर और बनाने की घोषणा की है।
पीएम मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे घर-घर जाएं और उनसे कहें कि 10 साल में जो कुछ करने के लिए बचा होगा, उसे पूरा किया जाएगा। हम उसे पूरा करने में जी जान लगा देंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...