इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सपत्नी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विमान से उतरते ही नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर ‘अपने मित्र’ मोदी का अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले मिले। इसी दौरान एक हल्का-फुल्का पल ऐसा भी आया, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।

ड्रेस और पॉकेट स्क्वायर से जुड़ा खास पल

स्वागत के समय सारा नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहना था। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के जैकेट में लगे पॉकेट स्क्वायर की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह उससे मैच कर रहा है। इस टिप्पणी के बाद दोनों प्रधानमंत्री और सारा नेतन्याहू ठहाके लगाकर हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया।

पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी का ‘मेरे मित्र’ कहकर किया स्वागत

नेतन्याहू ने एक्स पर स्वागत का वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा—मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इजराइल में स्वागत करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए उन्हें एक महान नेता बताया।

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डा पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बीते 9 वर्षों में यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।

नेसेट संबोधन और प्रमुख कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नेसेट को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।

यरूशलम पोस्ट का विशेष फ्रंट पेज

इजराइली अखबार द यरूशलम पोस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में विशेष फ्रंट पेज प्रकाशित किया। इसमें उनकी तस्वीर के साथ हिंदी में ‘नमस्ते’ और हिब्रू भाषा में ‘शालोम’ लिखा गया, जिसका अर्थ नमस्ते या शांति होता है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

07/09/26 | 11:53 pm | Barcelona Port Visit

‘लोकायन-26’ के तहत आईएनएस सुदर्शिनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न, भारत-स्पेन समुद्री संबंध हुए मजबूत

भारतीय नौसेना के नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने ‘लोकायन-26’ अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को ...

07/09/26 | 8:23 pm | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...