प्रतिक्रिया | Sunday, May 04, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

01/03/25 | 1:55 pm | NXT Conclave | PM Modi

printer

NXT कॉन्क्लेव में बोले पीएम मोदी- आज दुनिया भारत को जानना चाहती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को NXT कॉन्क्लेव 2025 में भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और आयोजन क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में हर दिन नई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है। भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी रूप से दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि भारत दुनिया में सकारात्मक खबरों का केंद्र बन गया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न महाकुंभ 2025 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस भव्य आयोजन से आश्चर्यचकित है कि करोड़ों लोग एक साथ अस्थायी शहर में आकर पवित्र नदी में स्नान करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हुआ, जो 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से 26 फरवरी तक चला। इस दौरान 66 करोड़ 21 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन दुनिया को भारत की आयोजन क्षमता से परिचित कराता है।

अगला AI समिट भारत में होगा आयोजित : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वैश्विक भूमिका को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें फ्रांस में आयोजित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) समिट में शामिल होने का अवसर मिला जहां भारत सह-आयोजक था। उन्होंने घोषणा की कि अब अगला AI समिट भारत में आयोजित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत AI और अन्य नई तकनीकों के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन सुधार सकता है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की G20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी का जिक्र किया और बताया कि भारत ने “इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में दुनिया को एक नया आर्थिक मार्ग दिया।

पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को G20 का सदस्य बनाने और द्वीपीय देशों (Island Nations) को प्राथमिकता देने की भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका अब नई तकनीकों, अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही है।

आगंतुकों: 25352391
आखरी अपडेट: 4th May 2025