स्टार्टअप्स के लिए सही माहौल मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध , आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप्स के लिए सही करोबारी माहौल मुहैया कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त  की। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्टअप्स को फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक किए कई पोस्ट

इसी क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को देश के हर हिस्से, खासकर टियर-2 और 3 शहरों में युवाओं में भरी ऊर्जा पर गर्व है।

सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को करती है प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को प्रोत्साहित करती है।” सोमवार को इनोवेटर्स और टेक्नोक्रेट्स ने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है।इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विशेष संपर्क अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजीव चंद्रशेखर के साथ बातचीत की।

आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता

पीएम मोदी ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की सराहना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया, ”आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है कड़ी मेहनत। आपकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है। यह अनगिनत युवाओं को अपने उद्यमशीलता के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

”स्टार्टअप इंडिया’ ने नवाचार और विकास के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया

इसके अलावा पीएम मोदी ने अर्बन कंपनी के संस्थापक अभिराज भाल को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल ने स्पष्ट रूप से नवाचार और विकास के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया है।

भारत के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में बदलाव उल्लेखनीय
 
वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन सुनील वच्छानी से पीएम मोदी ने कहा कि भारत के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में बदलाव वास्तव में उल्लेखनीय है। यह भारत की क्षमता साकार करने के लिए उठाए गए सक्रिय कदमों का प्रमाण

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह भारत की क्षमता और उसे साकार करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए सक्रिय कदमों का प्रमाण है।”

आज देश में 1.30 लाख से अधिक स्टार्टअप

वर्ष 2016 के लगभग 300 स्टार्टअप से आज भारत 1.30 लाख से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप के साथ अग्रणी स्टार्टअप केंद्रों में से एक है। ये 55 से अधिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार ला रहे हैं। स्टार्टअप्स ने देश में 13 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियों को सृजन किया है। वहीं देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 से अधिक हो गई है। 

सरकार महत्वपूर्ण अंतरिक्ष और भू-स्थानिक क्षेत्रों को बदलने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी

पीएम मोदी ने मैप माई इंडिया के सीईओ रोहन वर्मा के काम की भी सराहना की और कहा कि सरकार महत्वपूर्ण अंतरिक्ष और भू-स्थानिक क्षेत्रों को बदलने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी।

पीएम मोदी ने ईज़मायट्रिप (EaseMyTrip) प्रमुख रिकान्त पिट्टी की बात पर कहा कि स्टार्टअप निश्चित रूप से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा ध्यान इस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने और उन्हें चमकने का आधार देने पर है।

https://x.com/narendramodi/status/1792960896748363909

भारत को पूरी दुनिया के लिए सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र बनाना है

वहीं राकेश वर्मा से सहमति जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य भारत को न केवल घरेलू खपत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र बनाना है।

RELATED ARTICLES

8 mins ago | India Automobile Sales

जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 24.1% की जोरदार बढ़त, 3.88 लाख यूनिट्स के पार पहुंची बिक्री

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री (कंपनियों द्वारा डीलर्स को बिक्री) जून में सालाना आधार पर 24....

11 mins ago | ICC

आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शु...