प्रतिक्रिया | Tuesday, February 11, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को गुयाना यात्रा के कार्यक्रमों की कुछ खास झलकियां अपनी आवाज में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो क्लिप में साझा की हैं। एक्स पर प्रस्तुत इस वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री ने अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए लिखा, ”यहां गुयाना में कार्यक्रमों के मुख्य अंश दिए गए हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में कैरेबियाई देशों के साथ भारत के संबंध और भी मजबूत होंगे।” डोमिनिका राष्ट्रमंडल के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित पीएम मोदी ने इसका जिक्र वीडियो क्लिप में करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का है, उनके पुरुषार्थ का, उनकी परम्परा का और उनके संस्कार का यह सम्मान हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की आवाज से सजी इस वीडियो क्लिप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उनके सबसे महत्वपूर्ण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ की झलक भी है। दृश्यों के साथ सजी उनकी आवाज इस यात्रा की भव्यता से आनंदित करने वाली है। वह शुरुआत करते हैं, ”कैरेबियन की गार्डन सिटी जॉर्जटाउन में हमारे भव्य स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति इरफान अली और उनकी पूरी टीम का का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 56 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना की यात्रा पर आना हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।”

आवाज और दृश्यों की शृंखला से गुंथी इस क्लिप में राष्ट्रपति के साथ आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री मोदी कुछ रुककर कहते हैं, ” आज की बैठक में हमने हमारे सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नए इनिशिएटिव की पहचान की है। हमारे आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे। गुयाना के लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनकी स्किल डेवलपमेंट और कैपिसिटी बिल्डिंग में भारत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका राष्ट्रमंडल के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया है। इस वीडियो क्लिप में इसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का है, उनके पुरुषार्थ का, उनकी परम्परा का और उनके संस्कार का यह सम्मान हैं। यह हमारे संबंधों प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है।

आगंतुकों: 17326700
आखरी अपडेट: 11th Feb 2025