पीएम मोदी ने भूटान में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया शेरिंग तोबगे का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान पहुंचने पर थिंपू में हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है।

पीएम मोदी आज मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर थिंपू पहुंचे, जहां उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री तोबगे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं पूरे देश के साथ अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करता हूं।”

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भूटान पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर गर्मजोशी और भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे का आभारी हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाती है। भारत और भूटान के बीच विश्वास, सद्भावना और आपसी सम्मान पर आधारित एक समय-परीक्षित साझेदारी है। मैं इस यात्रा के दौरान हमारे घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की आशा करता हूं।”

अपनी दो दिवसीय भूटान की राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी भूटान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-भूटान साझेदारी को और गहरा करना और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि यह यात्रा दूसरी पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा, “मैं भूटान नरेश, चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि मेरी यह यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और प्रगाढ़ करेगी और साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाएगी।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं, जो गहरे आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं। हमारी साझेदारी हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और पड़ोसी देशों के बीच अनुकरणीय मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक आदर्श है। (इनपुट -आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

13 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...