पीएम मोदी 27 सितंबर को करेंगे स्वदेशी 4जी नेटवर्क और 98,000 मोबाइल टावरों का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी, सॉफ्टवेयर-आधारित 4जी नेटवर्क लॉन्च करेंगे, जिसे भविष्य में 5जी के लिए भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही, पूरे देश में लगभग 98,000 नए मोबाइल टावर भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शुक्रवार को साझा की।

सिंधिया ने इसे “निर्णायक” बताते हुए कहा कि इस पहल से देश का कोई भी हिस्सा संचार कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि ये 4जी टावर पहले से ही 2.2 करोड़ ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं और नेटवर्क को बिना किसी दिक्कत के 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है। सिंधिया ने कहा, “यह भारत के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। अब बिहार के छात्र विश्वस्तरीय ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच पाएंगे, पंजाब के किसान मंडी भाव की रियल-टाइम जानकारी लेंगे, कश्मीर के सैनिक अपने परिवारों से जुड़े रहेंगे और पूर्वोत्तर के उद्यमी वैश्विक विशेषज्ञता और फंडिंग तक पहुंच सकेंगे।”

यह परियोजना भारत को शीर्ष दूरसंचार उपकरण निर्माताओं की श्रेणी में ले जाएगी। स्वदेशी 4जी स्टैक में रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) तेजस नेटवर्क्स द्वारा, कोर नेटवर्क, सी-डॉट (C-DOT) द्वारा और सिस्टम इंटीग्रेशन टीसीएस (TCS) द्वारा किया गया है। इसका क्रियान्वयन बीएसएनएल (BSNL) द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया जा रहा है।

सिंधिया ने यह भी बताया कि डिजिटल भारत निधि (DBN) पहल के तहत भारत का 100% 4जी सैचुरेशन नेटवर्क पूरा हो चुका है, जिससे लगभग 29,000 गांव जुड़ चुके हैं। यह उपलब्धि बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) से पहले हासिल हुई है। दूरसंचार सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने इस यात्रा को याद किया कि कैसे संदेह से शुरू होकर यह सफलता हासिल हुई। उन्होंने युवाओं की भागीदारी, उद्योग के सहयोग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।-(PIB)

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...