11/06/24 | 3:55 pm

Print

पीएम मोदी को ओमान के सुल्तान ने फोन पर दी बधाई, प्रधानमंत्री ने 2023 में सुल्तान की भारत यात्रा का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज (मंगलवार) ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।

सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति के बारे में प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

ओमान के सुल्तान ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महामहिम को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती आई।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने महामहिम और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

RELATED ARTICLES

17 mins ago

G7 समिट : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, भारत-यूएस व्यापार समझौता बेहद करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता काफ...

21 mins ago | Environment Protection

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस: प्रकृति, परिवार और खुशियों को समर्पित एक खास उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) हर वर्ष 18 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन लोगों ...

35 mins ago

G7 समिट के दौरान PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

पीएम मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडि...