Print

पीएम मोदी ने देश से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवाद समाप्त करने का काम किया : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कटिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवाद को समाप्त करने का काम किया है।

राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ बिहार को भी विकसित करने का काम किया। केन्द्र में 2014 से 2024 तक दस साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 09 लाख 80 हजार करोड़ रुपये प्रदेश के विकास के लिए देने का काम किया। इसके अलावा मोदी ने 04 लाख करोड़ रुपये सड़क और पुल, एक लाख करोड़ रुपये रेलवे के विकास के लिए, दो हजार करोड़ रुपये एयरपोर्ट के उत्थान के लिए देने का काम किया।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में से परिवारवाद, तुष्टीकरण और जातिवाद को समाप्त करने का काम किया। जबकि आज लालू और कांग्रेस पार्टी एक होकर भाजपा और नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़कर बिहार में जंगलराज दुबारा लाने की कोशिश कर रही हैं। जबकि भाजपा का कमल और जदयू के तीर की सरकार बिहार को आगे बढ़ाते हुए खुशहाली लाने का काम कर रही है।

अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कटिहार लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी सहित बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाएं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...