पीएम मोदी ने तीन प्रदेशों का किया दौरा, देश के विकास के लिए पीएम का अथक समर्पण

पीएम मोदी ने तीन राज्यों का दौरा किया। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, बिहार और असम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अपने कार्यों के माध्यम से देश के विकास में अहम योगदान दिया। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। पीएम मोदी के आज के दौरे को अगर एक लाइन में समेटकर कहा जाए, तो हम कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश में सुबह का नाश्ता, बिहार में दोपहर का भोजन और असम में रात्रि का भोजन।

पीएम मोदी का मध्यप्रदेश दौरा
पीएम मोदी इस दौरे के दौरान मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट का शुभारंभ किया, जिससे राज्य में निवेश के नए द्वार खुलने की संभावना बनी है। इस समिट के जरिए मध्य प्रदेश में औद्योगिक और व्यापारिक विकास को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। इससे प्रदेश के विकास के साथ-साथ वहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में राज्य ने परिवर्तन का दौर देखा है। सड़कों का नेटवर्क बढ़ा है, रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ है, बिजली सरप्लस राज्य होने से निवेशकों का यहां रुझान बढ़ा है। मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवां बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के प्रमुख राज्यों में है। खनिज के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के पांच प्रमुख राज्यों में से है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का आशीर्वाद भी प्राप्त रहा है। मध्य प्रदेश संभावनाओं से भरा हुआ है। बीते दो दशकों में मध्य प्रदेश में ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा गया है।

पीएम मोदी का बिहार दौरा
मध्य प्रदेश के बाद पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम किसान योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं के खातों में सीधा लाभ पहुंचाया। इस योजना से लाखों किसान परिवारों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मखाना विकास बोर्ड बनाने का हमारा कदम इसकी खेती में जुटे बिहार के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। इससे मखाना के उत्पादन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में बहुत मदद मिलने वाली है। सुपरफूड मखाना हो या फिर भागलपुर का सिल्क, हमारा फोकस बिहार के ऐसे स्पेशल प्रोडक्ट्स को दुनियाभर के बाजारों तक पहुंचाने पर है। पीएम धन-धान्य योजना से ना केवल कृषि में पिछड़े क्षेत्रों में फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हमारे अन्नदाता भी और सशक्त होंगे।

पीएम मोदी का असम दौरा
इसके बाद, पीएम असम के गुवाहाटी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने असम में चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर चाय बागानों के मजदूरों और आदिवासियों ने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने इन कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी प्रस्तुति में चाय बागान की महक और सुंदरता है और चाय की खूबसूरती और महक को चायवाले से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | clean energy

ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में, सौर नवाचार पर ध्यान दें स्टार्टअप और आईआईटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम...

31 mins ago | Balanced fertilizer use

50 लाख किसानों तक पहुंचेगा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती पर जोर

केंद्र सरकार ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दे...

1 hour ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...