Print

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के हिसार में करेंगे चुनावी जनसभा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर मतदान करने का आह्वान करते हुए भाजपा को जिताने की अपील करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार की शुरुआत जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू से करेंगे। वो दोपहर 12 बजे जम्मू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां से प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पहुंचेंगे। वो “दूध-दही का खाणा-ये है हरियाणा” के नाम से मशहूर के हिसार में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों राज्यों के भाजपा नेतृत्व ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए जोरदार तैयारी की है। प्रधानमंत्री की जनसभाओं के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा राज्यों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा में 5 अक्तूबर को एक ही चरण विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए चुनाव होने हैं जबकि 8 अक्टूबर को दोनों राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...