पीएम मोदी वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली 2024 का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खास

पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन – वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन करेंगे।पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के 8वें संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे।

पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत में आयोजन
डब्ल्यूटीएसए, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जो हर चार साल में आयोजित किया जाता है। यह पहली बार है कि यह आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत में किया जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है, जिसमें दूरसंचार, डिजिटल और आईसीटी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योग के नेता, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ आएंगे।

अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के मानकों पर चर्चा
डब्ल्यूटीएसए 2024 देशों को 6जी, एआई, आईओटी, बिग डेटा, साइबर सुरक्षा आदि जैसी अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के मानकों के भविष्य पर चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। भारतीय स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थान बौद्धिक संपदा अधिकार और मानक अनिवार्य पेटेंट विकसित करने में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में भारत के इनोवेशन संबंधी इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अग्रणी दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर क्वांटम तकनीक और सर्कुलर इकोनॉमी में प्रगति को उजागर करेंगे। साथ ही, 6जी, 5जी यूज-केस शोकेस, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, आईओटी, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर भी प्रकाश डालेंगे।

लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी
एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच, इंडिया मोबाइल कांग्रेस, उद्योग जगत, सरकार, शिक्षाविदों, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी सहित दूरसंचार क्षेत्र के इकोसिस्टम में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में एक प्रसिद्ध मंच बन गया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 900 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के परिदृश्यों को प्रदर्शित करना, 100 से अधिक सत्रों की मेजबानी करना और 600 से अधिक वैश्विक और भारतीय वक्ताओं के साथ चर्चा करना है।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | NCDs

गैर-संचारी रोगों से लड़ना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में गैर-संचारी रोग (Non-Communicable Diseases – NCDs) से नि...

14 mins ago | Market Opening

वैश्विक अनिश्चितता से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी गिरे

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम बढ़ाए जाने की घोषणा के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार को कमजोर...