22/06/24 | 9:46 am | Bangladesh PM Visit | PM Modi

Print

पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से आज करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच सहयोग पर जोर

भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज शनिवार (22 जून) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच रेल, एनर्जी, कनेक्टिविटी, कारोबार समेत तीस्ता जल बंटवारे के मास्टर प्लान पर भी बातचीत की संभावना है।

शेख हसीना का आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। इससे पहले शेख हसीना अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने पिछली शाम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा

नई सरकार के गठन के बाद यह किसी विदेशी नेता की पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। शेख हसीना का ये 15 दिनों के भीतर दूसरा भारत दौरा है। इसके पहले हसीना 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी पहले की नीति के तहत बांग्लादेश के साथ रिश्तों को हमेशा खास अहमियत दी है। पिछले साल जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। खास बात यह है कि जी-20 सम्मेलन में अतिथि के रूप में आमंत्रित 9 देशों में बांग्लादेश इकलौता दक्षिण एशियाई देश था।

भारत के लिए बांग्लादेश सामरिक तौर पर भी काफी अहमियत रखता है। भारत दौरे के बाद शेख हसीना के चीन जाने का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए उनके भारत दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश साउथ एशिया में भारत का बड़ा ट्रेड पार्टनर भी है।

RELATED ARTICLES

9 mins ago

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निफ्टी 23,440 के पार बंद

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स ...

22 mins ago | Jhunjhunu

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान क...