Print

पीएम मोदी 5 मार्च को रोजगार विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार में लेंगे हिस्सा 

पीएम मोदी 5 मार्च को करीब 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार पर बजट-पश्चात वेबिनार में भाग लेंगे। वेबिनार के मुख्य विषयों में लोगों में निवेश, अर्थव्यवस्था और नवाचार शामिल हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार सृजन सरकार के प्रमुख क्षेत्रों में से एक रहा है। पीएम के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार ने रोजगार वृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं। वेबिनार सरकार, उद्योग, शिक्षाविदों और नागरिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा और परिवर्तनकारी बजट घोषणाओं को प्रभावी परिणामों में बदलने में मदद करने के लिए चर्चाओं को प्रोत्साहित करेगा।

नागरिकों को सशक्त बनाने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान देने के साथ, इस वेबिनार में विचार-विमर्श का उद्देश्य टिकाऊ और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करना; प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व; और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम करने वाले एक कुशल, स्वस्थ कार्यबल का निर्माण शामिल है।

RELATED ARTICLES

23 mins ago | 1. Famous Shakti Peeth Temples in India

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

जब-जब सृष्टि में प्रेम, विरह और लोक कल्याण की गाथा रची गई, तब-तब सनातन परंपरा ने उसे अपनी आध्यात्म...

26 mins ago | Amit Shah

असम में ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई, 945 गिरफ्तार; 182 करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त

असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी अभियान में 945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया...